उत्तराखंड

पुलिस ने छापामार कर 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया, दो गिरफ्तार

Admin Delhi 1
15 Dec 2022 1:52 PM GMT
पुलिस ने छापामार कर 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया, दो गिरफ्तार
x

किच्छा: प्रतिबंधित गो मांस की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने छापामार गोकशी में लिप्त दो तस्करों को दबोचा। उनके पास से प्रतिबंधित मांस सहित उपकरण कब्जे में लिए। भनक लगने पर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरूकर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम शहदोरा क्षेत्र में गोवंश की गोकशी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम शहदोरा में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने ग्राम स्थित कब्रिस्तान के निकट दबिश देकर करीब 60 किलो प्रतिबंधित मांस तथा पशुओं को काटने वाले औजार बरामद किए। पुलिस ने मौके से ग्राम शहदोरा थाना पुलभट्टा, जिला ऊधमसिंह नगर निवासी वाहिद खान और मोहम्मद इस्लाम दबोचा।

जबकि ग्राम निवासी सोनू खान एवं अमजद खान पुलिस को चकमा देकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व में भी प्रतिबंधित मांस की तस्करी में लिप्त रहे हैं और जेल जा चुके हैं।

Next Story