उत्तराखंड

पुलिस ने महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को किया जागरूक

Gulabi Jagat
6 March 2023 9:31 AM GMT
पुलिस ने महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को किया जागरूक
x
महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व महिला/बच्चों को साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के क्रम में थाना कालागढ़ व थाना पैठाणी पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर में महिला सी0एल0जी0 सदस्यों की सहायता से थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत् गाँवो की महिलाओं व बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों जैसे दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट व गुड टच, बैड टच, साइबर अपराध, मादक पदार्थों का सेवन व बिक्री की रोकथाम आदि की जानकारी दी गई।
उत्तराखण्ड पुलिस एप के विषय में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराये गये, तथा अपने आस-पास की महिलाओं एवं बालिकाओं को एप में रेजिस्ट्रेशन कराने हेतु जागरुक किया गया। साथ ही साथ आगामी होली पर्व में सतर्कता बरतने व किसी भी प्रकार का अपराध होने पर डायल-112 या उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के माध्यम से पुलिस को सूचित करने हेतु अवगत कराया गया।
Next Story