उत्तराखंड

20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा

Admin4
5 Oct 2023 1:48 PM GMT
20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा
x
काशीपुर। पैगा चौकी पुलिस व गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस नेगौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पैगा चौकी पुलिस व गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान पैगा की ओर से एक बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देख बाइक पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा और अनियंत्रित होकर गिर गया।
शक होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से प्रतिबंधित 20 किलो मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मौहम्मद हसन निवासी ग्राम दौलपुरी बवनिया थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद, यूपी बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दौलपुरी से मांस लेकर बांसखेड़ा बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमबीर सिंह, कांस्टेबल दीपक, संजय कुमार व राजकुमार शामिल रहे।
Next Story