उत्तराखंड
सल्ट में पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Tara Tandi
28 Feb 2024 6:30 PM IST

x
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट में पुलिस ने अवैध शराब के साथ मुरादाबाद के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार देर शाम चिमटाखाल तिराहे के पास शक होने पर विजय सिंह (28) दारापुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद हाल निवासी मरचूला, सल्ट की तलाशी ली गई। उसके पास से 30 बोतल अवैध शराब मिली। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी इसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। संवाद
Tagsसल्टपुलिस अवैध शराबयुवककिया गिरफ्तारSaltpolice illegal liquoryoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





