उत्तराखंड

पुलिस ने दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
18 March 2024 9:11 AM GMT
पुलिस ने दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
x

हरिद्वार: कनखल पुलिस ने मारपीट कर जान लेवा हमले के आरोप में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने अक्तूबर में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अवधूत मंडल आश्रम के पास दिनदहाड़े फायरिंग भी की थी। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि 31 जुलाई 2023 को कनखल बैरागी कैंप निवासी शुभम शर्मा के साथ रंजिशन मारपीट की गई थी। शुभम शर्मा ने ऊधम सैनी पुत्र अनिल सैनी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप समेत अन्यों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। शुभम ने 2023 में आरोपी ऊधम सिंह से एक युवक आकाश को मारपीट करते हुए बचाया था। इसके बाद से ही आरोपी शुभम से रंजिश रखता था।

स बीच आरोपी ने 19 अक्तूबर को अवधूत मंडल के पास टिहरी विस्थापित निवासी हर्ष चौधरी पर फायरिंग की थी। बाद आरोपी पर इनामी घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले पांच महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसेबजरीवाला बैरागी कैंप से गिरफ्तार कर लिया।

Next Story