उत्तराखंड

पुलिस ने 10.150 किलो गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 Dec 2022 2:07 PM GMT
पुलिस ने 10.150 किलो गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार
x

काशीपुर: पुलिस ने दोस्त की बाइक से गांजे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 10.150 किग्रा. गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सीज कर दी है। शुक्रवार को थाना कुंडा में मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि कुंडा पुलिस बैलजूड़ी तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी नये ढेला पुल की ओर से बिना नंबर बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह मुड़कर वापस भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया।

तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास मौजूद कट्टे से 10.150 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गांधीनगर, कुंडेश्वरी निवासी जोधवीर सिंह बताया। बाइक के संबंध में आरोपी ने बताया कि यह बाइक उसके दोस्त की है। जिसके कागज उसके पास नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Next Story