उत्तराखंड

पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
8 Oct 2022 2:55 PM GMT
पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार
x

रुद्रपुर न्यूज़: थाना ट्रांजिट कैंप में पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की मौत के बाद पछतावा होने पर पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का प्रयास किया था। लेकिन, फंदा टूट जाने के बाद वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गुरुवार देर रात आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी शिशुपाल ने अपनी पत्नी रिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शिशुपाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया था। लेकिन, रस्सी टूट जाने से वह बेहोश होकर गिर गया था। पता चलते ही पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल पहुंचाया था। मृतका के पिता राम विलास ने दामाद पर पुत्री की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर अनुसार शिशुपल, उसकी मां विद्या देवी व महेश्वरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शिशुपाल की हालत में सुधार होने के बाद देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इस दौरान उसने बताया कि बरेली से आने के बाद उसकी पत्नी रिंकी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने रिंकी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। कुछ देर बाद पत्नी की हत्या का अफसोस हुआ तो उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया। पीएम रिपोर्ट में भी गला दबाकर रिंकी की हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Story