उत्तराखंड

पुलिस ने चार महिलाएं चोरो को किया गिरफ्तार, गले से सोने की चेन चुराने में हैं शातिर

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 11:26 AM GMT
पुलिस ने चार महिलाएं चोरो को किया गिरफ्तार, गले से सोने की चेन चुराने में हैं शातिर
x

हल्द्वानी न्यूज़: शहर में चेन चुराने वाला गिरोह घुस आया है। इतनी शातिराना तरीके से चोरी की जा रही है कि लोगों को पता ही नहीं चल रहा। एक इसी प्रकार का प्रकरण पुलिस के सामने आया है। जिसमें ऑटो और ई-रिक्शा में बैठी महिला यात्रियों के गले से सोने की चेन चुराने वाली महिला गिरोह के बारे में पता चला। जब पुलिस ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि यह गिरोह यूपी के गोरखपुर जिले से आया है। गिरोह की चारों सदस्य एक ही परिवार की हैं और एक महिला तो वारदात के समय 12 साल की बेटी का भी इस्तेमाल कर रही है। पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उनका आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।

पिछले हफ्ते गिरोह ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। इसमें चार महिलाओं को मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन करने के बाद टीम ने यूपी के गोरखपुर जिले के गौला तहसील स्थित बडहलगंज थानाक्षेत्र के गांव बंजाराह की रहने वाली सरिता देवी, सुनीता देवी, अंतिमा देवी और मंजू देवी को कालाढूंगी रोड स्थित मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला ने अपनी 12 साल की बेटी को भी गिरोह में शामिल कर रखा था। बेटी के जरिये ही महिला गैंग यात्रियों को चोट पहुंचाकर उनका ध्यान भटकाता था और उसके बाद जेवरात पर हाथ साफकर फरार हो जाता था। चारों महिलाएं एक ही गांव और एक ही परिवार की हैं।

पुलिस ने बताया कि महिला गैंग एक शहर में कई वारदातों को अंजाम देने के बाद वहां से रवाना हो जाती हैं। साथ ही गैंग के खिलाफ यूपी के शाहजहांपुर और रामपुर में भी केस दर्ज होने की बात सामने आ रही है। यूपी के अन्य जिलों में भी इनका आपराधिक इतिहास होने की आशंका पुलिस जता रही है। चारों महिलाओं को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं 12 साल की बच्ची को सेल्टर होम भेज दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने क्षेत्र में लगे सरकारी व निजी सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान मुखानी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा व एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे।

Next Story