उत्तराखंड

पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मेहरबान बावला को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
29 Nov 2022 12:09 PM GMT
पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मेहरबान बावला को किया गिरफ़्तार
x

देवभूमि देहरादून न्यूज़: डोईवाला में कैबिनेट मंत्री के चचेरे भाई के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मेहरबान बावला को रायवाला से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी के साथ पुलिस ने कुछ आभूषण और नगदी भी बरामद कर ली है। हालांकि अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

बता दें कि ठेकेदार ने दो साल पहले कारोबारी के घर पीओपी का काम किया था। तभी से वह यहां लूट का मन बना बैठा था। डकैती की वारदात, 15 अक्टूबर को हुई थी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर छह सशस्त्र बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। वे लाखों रुपये और जेवर लूटकर भागे थे। डकैती की साजिश में महबूब, मनव्वर और शमीम ने अंजाम दिया था।

Next Story