उत्तराखंड

पुलिस ने एक आरोपी को जेल से छूटते ही नशे के कोराबार में फिर से लिप्त होने के आरोप में किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
6 July 2022 1:12 PM GMT
पुलिस ने एक आरोपी को जेल से छूटते ही नशे के कोराबार में फिर से लिप्त होने के आरोप में किया गिरफ्तार
x

देवभूमि हल्द्वानी क्राइम न्यूज़: बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल पहले भी नशे की तस्करी में जेल गया और जेल से छूटते ही आरोपी फिर से नशे के कारोबार से जुट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान इंदिरा नगर ठोकर के पास से एक तस्कर को नशे के 50 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर राशिद हुसैन उर्फ रिहान पच्चीस पुत्र वाजिद हुसैन निवासी सफदर का बगीचा बनभूलपुरा है। एसओ भाकुनी ने बताया कि पकड़ा नया तस्कर पहले भी नशे के धंधे में तीन साल की सजा काट चुका है।

उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कां. हरिकृष्ण मिश्रा, मुन्ना सिंह थे।

Next Story