उत्तराखंड

पुलिस और प्रशासन की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का उत्पादन करने पर फैक्ट्री को किया सील

Admin Delhi 1
20 Dec 2022 1:22 PM GMT
पुलिस और प्रशासन की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का उत्पादन करने पर फैक्ट्री को किया सील
x

काशीपुर: पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की। प्रशासन ने कड़ी फटकार लगाकर फैक्ट्री को सील कर दिया। सोमवार को प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ बाबरखेड़ा चौराहा रोड पर एक गोदाम में छापा मारा।

टीम को देखकर फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। टीम को एक छोटी फैक्ट्री संचालित होती मिली। जिसमें प्लास्टिक के दाने से सिंगल यूज पॉलीथिन बनती पायी गई। निरीक्षण करने पर टीम को 25 कट्टे पूर्ण प्लास्टिक, एक कट्टा आंशिक प्लास्टिक, 17 कट्टा दाना प्लास्टिक, 7 कट्टा आंशिक प्लास्टिक दाना, दो रॉल तैयार प्लास्टिक के पाए गए।

इस दौरान एक कर्मचारी प्लास्टिक तैयार करता मिला। प्रशासन ने बरामद माल को फैक्ट्री में ही सीज कर दिया। मौके पर मिले कर्मी ने प्रशासन को अपना नाम संजीत शाह निवासी पाचिशिया चौकी मानिक चक मालदा पश्चिम बंगाल बताया। पूछताछ में संजीत ने प्रशासन को बताया कि वह बाबरखेड़ा चौराहा पर रहकर काफी समय से पॉलीथिन बनाने का कार्य कर रहा है।

तहसीलदार ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन बनाने पर एक फैक्ट्री सील कर दी गई है। सूचना पर मिलने पर क्षेत्र में संचालित हो रही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियों को भी सील किया जाएगा। टीम में तहसीलदार युसुफ अली, एसआई राजेंद्र प्रसाद, विवेक कुमार, जयपाल सिंह, नदीम आदि मौजूद रहे।

Next Story