उत्तराखंड

पुलिस प्रशासन जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क

Admin Delhi 1
17 May 2023 2:30 PM GMT
पुलिस प्रशासन जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क
x

देहरादून: पुलिस प्रशासन जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से सतर्क है। आगामी 24 से 28 मई तक मुनि की रेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर बुधवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जी-20 समिट की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए निर्णयों को अंतिम रूप देते हुए फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था रखने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती कार्यक्रम में एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर कर्मियों को सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात करने, यातायात प्रबन्धन को मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के लिए भी निर्देशित किया।

बैठक में जी-20 समिट सचिवालय के अधिकारीगण, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story