उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस को बड़ी सफलता, 15 और वारंटी दबोचे

Admindelhi1
11 Nov 2026 10:54 AM IST
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस को बड़ी सफलता, 15 और वारंटी दबोचे
x
ऑपरेशन प्रहार का असर, पुलिस ने 15 वारंटियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: जनपद नैनीताल में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का ऑपरेशन प्रहार लगातार असर दिखा रहा है। नैनीताल पुलिस ने अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 और वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ऑपरेशन के तहत अब तक गिरफ्तार वारंटियों की कुल संख्या 33 पहुंच गई है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी गई।पुलिस कार्रवाई में कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र से 5 वारंटी गिरफ्तार किए गए। वहीं कोतवाली लालकुआं पुलिस ने सबसे अधिक 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली मुखानी पुलिस ने 3 और कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने 1 वारंटी को दबोचा।गिरफ्तार वारंटी एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड विधान से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। कालाढूंगी पुलिस ने भीमपुरी उदयपुरी क्षेत्र से धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी कुमुद कुमार आर्या (36) को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार हो रही गिरफ्तारियों से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Story