उत्तराखंड
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरकारी कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम
Admindelhi1
31 Oct 2026 6:14 PM IST

x
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्मिकों ने ली एकता की शपथ
पिथौरागढ़: धौलीगंगा पावर स्टेशन, एनएचपीसी लिमिटेड में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को तपोवन स्थित उर्वशी सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकजुटता के महत्व को रेखांकित किया गया।
Next Story





