उत्तराखंड

यात्रियों की जिंदगी से किया जा रहा खिलवाड़, भर भर के सवारी लेकर जाते है टैक्सी वाले

Admin Delhi 1
21 July 2022 1:48 PM GMT
यात्रियों की जिंदगी से किया जा रहा खिलवाड़, भर भर के सवारी लेकर जाते है टैक्सी वाले
x

हल्द्वानी: खस्ताहाल सड़कों पर मानक से अधिक यात्री ले कर दौड़ रहे वाहन चालकों को पुलिस प्रशासन का कतई डर नहीं रह गया है। मुनाफे के फेर में यात्रियों की जिंदगी से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। गांव को जोड़ने वाली तमाम सड़कें बदहाली का दंश झेल रही है। जगह-जगह स्थिति खतरनाक है। बावजूद वाहन चालक वाहनो में मानक से अधिक यात्री ढो पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। यात्रियों की जिंदगी से भी खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। वाहनो के अंदर ठूंस ठूंस कर यात्रियों को बैठाने के बाद छत में तक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। ऐसे में बदहाल सड़कों पर दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ चुका है।

वाहनों में यात्रियों को लटका कर भी ले जाया जा रहा है जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन कर पुलिस प्रशासन को भी चुनौती दे रहे हैं।

Next Story