उत्तराखंड
Pithoragarh: मुनस्यारी पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह
Admindelhi1
6 Jun 2026 3:37 PM IST

x
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुनस्यारी का किया दौरा
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शनिवार को दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण पर पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके अनुशासन, समर्पण व उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा क्षेत्र की विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और सीमांत क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
Tagsपिथौरागढ़मुनस्यारीउत्तराखंडराज्यपालगुरमीत सिंहPithoragarhMunsiyariUttarakhandGovernorGurmeet Singhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





