उत्तराखंड

Pithoragarh: मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव में उत्सव जैसा माहौल

Admindelhi1
15 Nov 2025 10:18 AM IST
Pithoragarh: मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव में उत्सव जैसा माहौल
x

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने गृह जनपद पिथौरागढ़ स्थित कनालीछीना के टुंडी–बारमौं गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने फेसबुक पेज पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा, ''आज सुबह मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी–बारमौं पहुंचना मेरे लिए बेहद भावुक क्षण था। यह वही धरा है, जहां मैंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने मेरे व्यक्तित्व को आकार दिया।''

धामी ने लिखा, ''गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का स्नेहिल आशीर्वाद और मातृशक्ति का अथाह प्रेम मन को भावनाओं से भर गया। कई बुजुर्ग आज भी मुझे बचपन के नाम से पुकारते हैं, यह अपनत्व शब्दों में समाना मुश्किल है। नौनिहालों और युवाओं की मुस्कुराहटों में वह सारी स्मृतियां फिर जीवंत हो उठीं, जिन्होंने मुझे मूल्य सिखाए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।'' उन्होंने आगे लिखा, ''हर चेहरा अपना लगा, हर आंगन स्मृतियों से भरा और हर कदम बचपन की गलियों से होकर गुजरता हुआ महसूस हुआ। टुंडी–बारमौं मेरे लिए सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि मेरी जड़ें, संस्कार और मेरी पहचान है। आप सभी का स्नेह मेरे लिए शक्ति, प्रेरणा और जिम्मेदारी है। आज का दिन हमेशा हृदय में अंकित रहेगा। आपका प्रेम और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जो हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।''

Next Story