उत्तराखंड

Pithoragarh: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, एक की मौत, मासूम समेत एक महिला घायल

Tara Tandi
28 Nov 2024 11:34 AM IST
Pithoragarh: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, एक की मौत, मासूम समेत एक महिला घायल
x
Pithoragarh पिथौरागढ़: हादसे की खबर सामने आ रही है. पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा एक पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि चार साल के मासूम समेत एक महिला घायल बताई जा रही है.
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार
हादसा बीते बुधवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार देवन्द्र सिंह (24) निगल्टी अपनी बहन पुष्पा और चार साल के भांजे वीरा को छोड़ने के लिए उसके ससुराल जा रहा था. इस दौरान टिम्टा के पास कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई. हादसे में देवेंद्र की कार के नीचे दब गया.
मासूम समेत एक महिला घायल
आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद देवेंद्र को कार के नीचे से बाहर निकलकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां देवेंद्र ने दम तोड़ दिया. हादसे में बच्चा वीरा और पुष्पा घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
Next Story