उत्तराखंड

Pithoragarh : खाई में गिर गई थी महिला बुजुर्ग महिला, पुलिस ने बचाई जान

Tara Tandi
29 July 2024 7:24 AM GMT
Pithoragarh : खाई में गिर गई थी महिला बुजुर्ग महिला,  पुलिस ने  बचाई जान
x
Pithoragarh पिथौरागढ़: उपराड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पिथौरागढ़ पुलिस देवदूत बनकर आई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
खाई में गिरी महिला के लिए फरिश्ता बनकर आई पिथौरागढ़ पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार पिथौरागढ़ के उपराड़ा गांव निवासी अनीता पंत (80) गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रकाश पंत पुत्र गिरीश चंद्र पंत ने गंगोलीहाट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी माता गहरी खाई में गिर गई है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
बुजुर्ग महिला को सकुशल खाई से निकाल पहुंचाया अस्पताल
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को खाई से सकुशल निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के सही समय पर रेस्क्यू करने के कारण महिला को उचित उपचार मिला और उनकी जान बच गई। परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया है।
Next Story