उत्तराखंड

Pithoragarh: जीप दुर्घटना में युवक की जान गई, तीन घायल

Admindelhi1
5 May 2026 12:21 PM IST
Pithoragarh: जीप दुर्घटना में युवक की जान गई, तीन घायल
x

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ में मंगलवार तड़के झूलाघाट मार्ग पर मूनाकोट वड्डा से करीब 12 किलोमीटर आगे बूरा गांव के समीप कमांडर जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से सुबह करीब 04:35 बजे सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पाया कि वाहन लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरा था। वाहन में चार स्थानीय लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और तीन घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल भेज दिया। वहीं, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान लक्की भंडारी (22), निवासी कोटभाल्डे के रूप में हुई है। जबकि घायलोंं में जगदीश बिष्ट (40), निवासी बासौद मैनन,मोहन बिष्ट (40), निवासी बासौद,सचिन चंद (22), निवासी मुनकोट शामिल हैं। प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Next Story