उत्तराखंड

तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, सभी घायल

Admin4
29 Jun 2023 2:35 PM GMT
तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, सभी घायल
x
चमोली। गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चमोली-केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन कांचुलाखर्क के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना सुबह तड़के की बताई जा रही है।
वाहन में सवार सभी 11 तीर्थयात्री राजस्थान के थे। अच्छी बात ये रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सभी सुरक्षित हैं। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि घटना सुबह की है। सभी तीर्थयात्रियों को प्राइवेट वाहन से गंतव्य के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है।
Next Story