उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम से लौट रहे तीर्थ यात्री की हार्ट अटैक से मौत, आंकड़ा पहुंचा 12

jantaserishta.com
13 May 2022 9:04 PM IST
यमुनोत्री धाम से लौट रहे तीर्थ यात्री की हार्ट अटैक से मौत, आंकड़ा पहुंचा 12
x
बड़ी खबर

देहरादून: तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत के मामले दो दिन थमने के बाद फिर शुरू हो गए हैं। गुरुवार देर रात को यमुनोत्री धाम से लौट रहे एक तीर्थ यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि एक तीर्थयात्री की घोड़े से गिरने की वजह से मौत हो गई।

यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। एक तीर्थ यात्री की घोड़े से गिरकर चोटिल होने से मौत हुई है। वहीं गंगोत्री धाम में अब तक हार्ट अटैक से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों धामों में मौत का आंकड़ा 16 पहुंच चुका है।
गुरुवार को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्री प्रकाश चंद को राम मंदिर के समीप सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें उपचार के लिए जानकी चट्टी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रकाश चंद को मृत घोषित कर दिया।
वहीं बंदेलीगाड़ पुल के समीप घोड़े से गिरकर तीर्थयात्री बाबू प्रसाद निवासी चंपारण बिहार चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए जानकी चट्टी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। थाना बड़कोट प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story