उत्तराखंड

लोगों ने घनी आबादी में बन रहे नगर निगम के एसटीपी का जमकर किया विरोध, जेसीबी पर चढ़ी महिलाएं

Admin Delhi 1
6 Sep 2022 9:09 AM GMT
लोगों ने घनी आबादी में बन रहे नगर निगम के एसटीपी का जमकर किया विरोध, जेसीबी पर चढ़ी महिलाएं
x

देहरादून न्यूज़: डोईवाला के बड़ी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट के विरोध में लोग उग्र हो गए हैं। मंगलवार को लोगों ने नकरौंदा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान खोदाई के लिए पहुंची जेसीबी पर महिलाएं चढ़ गईं। वहीं कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने बैठ गई। जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम के वार्ड 99 नकरौंदा स्थित पिंडर वैली में नगर निगम की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। ऐसे में नाराज नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर सरकार व नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट को आबादी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग की। ग्रामीणों की सुनवाई ना होने पर लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। उन्‍होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी विरोध जारी रहेगा। स्थानीय निवासी राज किशोरी ने बताया कि क्षेत्र के बीजेपी पार्षद ने गोपनीय तरीके से सीवरेज प्लांट को लगाने की अनुमति दी है। यह क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भविष्य में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट से कई बीमारियों क उत्पन्ना होने का खतरा रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोत पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। पूर्व प्रधान बुधदेव सेमवाल ने ट्रीटमेंट प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन में पिंडर वेली विकास समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, देवराज सिंह, रोहित पांडे, विजय ध्यानी, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रीतम सिंह, प्रतिभा ,अनुराधा बिष्ट, माया थापा, लक्ष्मी राणा, रोशनी रावत, दीपा आदि मौजूद रहे।

Next Story