उत्तराखंड
पेजावर पीठाधीश्वर ने बदरीनाथ धाम में किए भगवान के दर्शन
Admindelhi1
30 Sept 2026 10:52 AM IST

x
बदरीनाथ में पेजावर पीठाधीश्वर ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन
बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर पीठ के पीठाधीश्वर श्रीश्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने शयन आरती में भी भाग लिया और पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की।
स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार और मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बदरीनाथ पहुंचने से पूर्व स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ ने देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से भी भेंट की। इस अवसर पर बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी मौजूद रहे।
Next Story





