Pauri: टेबल टेनिस मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

पौड़ी: रांसी स्टेडियम में चल रही द्वितीय राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीते।
अंडर-11 बालिका वर्ग में चमोली की काव्या सती ने स्वर्ण, नैनीताल की यामिका भगत ने रजत तथा उधमसिंह नगर की अवनी और देहरादून की गर्विका चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-11 बालक वर्ग में देहरादून के सार्थक बिष्ट ने स्वर्ण, नैनीताल के वंश टम्टा ने रजत और देवेश जोशी और ओम टम्टा ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-13 बालिका वर्ग में नैनीताल की मानवी ने स्वर्ण, देहरादून की जाह्नवी रावत ने रजत और आकृति शर्मा और पौड़ी की वैभवी ममगाईं ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-13 बालक वर्ग में चमोली के शार्दुल नेगी ने स्वर्ण,पौड़ी के अथर्व जुयाल ने रजत और चमोली के आरव और देहरादून के सार्थक बिष्ट ने कांस्य पदक जीता।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव भारत बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।





