उत्तराखंड

Pauri Garhwal: डीएम से मिले ग्रामीण, आबकारी छापे की जांच की गुहार

Admindelhi1
14 Sept 2026 5:51 PM IST
Pauri Garhwal: डीएम से मिले ग्रामीण, आबकारी छापे की जांच की गुहार
x
आबकारी छापेमारी के खिलाफ ग्रामीणों ने जताया विरोध

पौड़ी गढ़वाल: कल्जीखाल ब्लॉक के दिवई गांव में आबकारी विभाग की छापेमारी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 10 सितंबर को गौरव पटवाल के घर हुई कार्रवाई में कुछ नहीं मिलने का दावा करते हुए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ग्राम प्रधान अनुसूया देवी और बीडीसी सदस्य संजय डबराल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम स्वाति भदौरिया को बताया कि आबकारी टीम ने बिना पुख्ता सूचना के घर पर छापा मारा। ग्रामीणों के अनुसार, तलाशी के दौरान टीम को कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसके बावजूद की गई कार्रवाई से गांव में रोष है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एसडीएम पौड़ी को सौंप दी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आबकारी विभाग को छापेमारी के दौरान निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान बीडीसी सदस्य संजय डबराल, अर्जुन पटवाल, अजय पटवाल, प्रिंकी देवी, रविंद्र बिष्ट और उमाशंकर रावत आदि मौजूद रहे।

Next Story