उत्तराखंड

Pauri Garhwal: पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की शिकायत

Admindelhi1
25 Jun 2026 8:56 AM IST
Pauri Garhwal: पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की शिकायत
x
डीएम के समक्ष ग्रामीणों ने रखीं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं

पौड़ी गढ़वाल: मुस्याखांद में बुधवार जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत, खराब सड़कों, एएनएम केंद्र के बंद रहने सहित कई समस्याएं बताई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द ही समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। बुधवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्टेडियम की मांग रखी।

डीएम ने चौपाल में क्षेत्रीय संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए धुमाकोट-पीपली मोटर मार्ग को जिला योजना में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा मार्ग से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान है। चौपाल में एएनएम केंद्र के बंद रहने की शिकायत पर डीएम ने एएनएम केंद्र का निरीक्षण किया । एंबुलेंस सुविधा को लेकर उठी शिकायत पर जिलाधिकारी ने बताया कि धुमाकोट से एंबुलेंस पहुंचने में समय लगने के कारण भौंन क्षेत्र में एंबुलेंस तैनाती की आवश्यकता है। इस संबंध में उन्होंने विभागीय एंबुलेंस तैनात करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान विमला देवी, डीडीओ मनविंदर कौर, डीएसटीओ राम सलोने, उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।

Next Story