उत्तराखंड
Pauri Garhwal: ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Admindelhi1
14 Nov 2025 12:02 PM IST

x
पौड़ी गढ़वाल: राठ क्षेत्र में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दिन में ही भालू ने सौंठ एक ग्रामीण को घायल कर दिया। भालू के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को सौंठ गांव का पाली तोक निवासी 65 साल के मान सिंह पशुओं के साथ जंगल गए थे। तभी यहां भालू ने उन पर हमला कर दिया।
जिला पंचायत सदस्य नौड़ी सीमा चमोली, गडरी पूनम कैंतुरा, ग्रामीण मंगल सिंह नेगी आदि ने बताया कि भालू के आतंक से ग्रामीणों की रोजमर्रा प्रभावित हो रही है। शासन से लेकर प्रशासन तक शिकायत करने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। उन्होंने जल्द ही भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
Tagsपौड़ी गढ़वालग्रामीणभालूहमलागंभीररूपघायलPauri Garhwalvillagerbearattackseriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





