उत्तराखंड

Pauri Garhwal: रामलीला मंच पर पुरानी पेंशन की आवाज़

Admindelhi1
26 Sept 2025 10:25 AM IST
Pauri Garhwal: रामलीला मंच पर पुरानी पेंशन की आवाज़
x

पौड़ी गढ़वाल: पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुरानी पेंशन बहाली मोर्चो के पदाधिकारियों का संघर्ष जारी है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा अब अनोखे तरीके भी अपना रहा है।

पौड़ी की रामलीला में आयोजित सीता स्वयंबर में पुरानी पेंशन के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखिरयाल ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने राजा जनक से जल्द ही कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। कहा कि वह केंद्र से लेकर राज्य सरकार के दरबार तक पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार गुहार लगा रहे है लेकिन उनकी गुहार को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। कहा कि कई तरह के आंदोलन किए जाने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने राजा जनक के दरबार में जल्द कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

इस अनोखे तरीके से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाने पर यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि पुरानी पेंशन को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि एक दिन का विधायक व सांसद बनने पर नेताओं को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है लेकिन अपनी पूरी जिंदंगी सरकारी सेवा में खपाने के बाद भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोखा है। यह योजना कर्मचारियों पर जबरदस्ती थोपी जा रही है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

Next Story