उत्तराखंड

Pauri Garhwal: परीक्षा घोटालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए: विनोद नेगी

Admindelhi1
23 Jun 2026 8:52 AM IST
Pauri Garhwal: परीक्षा घोटालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए: विनोद नेगी
x
विनोद नेगी ने परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल

पौड़ी गढ़वाल: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपन लीक होने पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार को पेपर लीक का जिम्मेदार बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है। आज पौड़ी में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्ट्राचार बढ़ने से छात्र-छात्राएं चिंतित है लेकिन केंद्र सरकार इस मुददे पर मौन साधे हुआ है। कहा कि आए दिन पेपर लीक होने की खबरे आ रही है। नीट, सीबीएसई, पीएससीएस, एनटीए आदि संस्थाओं की लगातार विफलताएं सामने आ रही है। जिससे छात्र-छात्राओं के बीच निराशा, तनाव और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। कहा कि नीट पेपर लीक से छात्र-छात्राओं का हनन हुआ है। पेपर लीक होने से आहत छात्र-छात्राएं आत्महत्या करने को मजबूर है।

कहा कि पेपर लीक होने से कई छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। आरोप लगाया कि इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। कहा कि इस महत्वपूर्ण मुददे पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और केंद्र सरकार मौन बनी हुई है। कहा कि इस मुददे को लेकर राज्यव्यापी अभियान छात्रों की गूंज कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं की आवाज उठाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभानु, सुंदरलाल मुयाल, वीर प्रताप सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

Next Story