उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल : स्थित मंदिर कंडोलिया देवता को समर्पित

Admin2
3 May 2022 11:11 AM IST
पौड़ी गढ़वाल : स्थित मंदिर कंडोलिया देवता को समर्पित
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पौड़ी गढ़वाल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है चौखंबा व्यूपॉइंट। यह जगह पौड़ी से करीब 4 किमी दूर है। यहां से आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ नजर आएंगे। साथ ही यहां से आपको इदवाल घाटी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। चौखंबा के आसपास आप टुंगनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। अगर आप कुछ बेहतरीन और सुकून की तलाश में हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम बेस्ट होगी। आप यहां अपने पार्टनर के साथ सूर्यास्त होते हुए देख सकते हैं। यकीन मानिए यह नजारा देखना आपकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल होगा। फोटोग्राफी लवर्स इस जगह को एक्सप्लोर जरूर करें।

कंडोलिया मंदिर - अगर आप पौड़ी गढ़वाल जाने की सोच रहे हैं तो आपको कंडोलिया देवता के दर्शन जरूर करने चाहिए। यह मंदिर गढ़वाल में बेहद प्रसिद्ध है। पौड़ी गढ़वाल से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित यह मंदिर कंडोलिया देवता को समर्पित है।
इस मंदिर के पीठासन देवता भगवान शिव हैं। साथ ही इस मंदिर में भूमि देवताओं की मूर्तियां भी हैं।
खिर्सू - जंगल, ओक, देवदार और सुंदर सेब के बागों से घिरा यह गांव पौड़ी गढ़वाल के सबसे खूबसूरत गांवों में से एक है। समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गांव से आपको हिमालय के अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। पहाड़ की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए आपको इस गांव की सैर जरूर करनी चाहिए। (धारचूला में घूमने की बेस्ट जगहें)
स्वर्ग आश्रम - स्वर्ग आश्रम भीड़ भाड़ से दूर तन-मन की शांति के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह आश्रम चारों तरफ हरियाली और हिमालय की चोटियों घिरा हुआ है। यह सुंदर आश्रम पवित्र गंगा नदी के पास स्थित है। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल आराम के चुराना चाहते हैं तो इस आश्रम में जरूर जाएं। पहाड़ की ताजी हवा में योग करें। यहां पर फोटोग्राफी का आनंद उठाएं।
तारा कुंड - तारा कुंड समुद्र तल से लगभग 2250 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको चारों ओर केवल हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी। साथ ही यहां कई मंदिर भी हैं। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग और बोटिंग भी कर सकते हैं। तारा कुंड पौड़ी गढ़वाल के दर्शनीय स्थलों में से एक है। (नालागढ़ हिल स्टेशन में घूमने की जगहें)
कैसे पहुंचें?
पौड़ी गढ़वाल जाने के लिए आप दिल्ली से ऋषिकेश के लिए बस लें। फिर वहां से आपको देवप्रयाग जाना होगा। इसके बाद देवप्रयाग पहुंचकर पौड़ी गढ़वाल के लिए लोकल बस या कैब करें। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो दिल्ली से कोटद्वार वाली ट्रेन लें। फिर कोटद्वार से आप बस या टैक्सी लेकर पौड़ी गढ़वाल पहुंच सकते हैं।
Next Story