उत्तराखंड

Pauri Garhwal: वन विभाग के खिलाफ सांकेतिक आंदोलन

Admindelhi1
24 Feb 2026 7:08 PM IST
Pauri Garhwal: वन विभाग के खिलाफ सांकेतिक आंदोलन
x

पौड़ी गढ़वाल: जनपद में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर गढ़वाल वन प्रभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम डांगी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने मंगलवार को डीएम कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सांकेतिक धरना देकर वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला।

डांगी ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र गुलदार, भालू, बंदर और लंगूर के आतंक से जूझ रहे हैं, लेकिन वन विभाग जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई के बजाय औपचारिक आयोजनों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि गुलदार के हमलों में कई ग्रामीणों की असमय मौत हो चुकी है, भालू कई लोगों को घायल कर चुका है और बंदर-लंगूर आएदिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। और

उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली बच्चों को सुरक्षा के साथ स्कूल भेजने की घोषणा धरातल पर नजर नहीं आ रही है। यदि विभागीय कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता मुख्यालय में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।न

धरने के बाद डांगी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

प्रशासन का आश्वासन: जिलाधिकारी ने बताया कि कल्जीखाल ब्लॉक के डांगी गांव से वन्यजीवों के आतंक संबंधी शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। प्रकरण में डीएफओ गढ़वाल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए अधिकारियों को और अधिक प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद में लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच अब ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

Next Story