उत्तराखंड

Pauri Garhwal: पोरी ने ग्रामीण विकास योजनाओं की व्यापक पहुँच पर दिया संदेश

Admindelhi1
16 Feb 2026 7:34 PM IST
Pauri Garhwal: पोरी ने ग्रामीण विकास योजनाओं की व्यापक पहुँच पर दिया संदेश
x

पौड़ी गढ़वाल: विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम भेटी में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी ने ग्रामीणों को इस अधिनियम के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधानों, इसके माध्यम से श्रमिकों, ग्रामीण समाज और देश की विकास यात्रा को मिलने वाले व्यापक लाभों, उपयोगिता को विस्तार से समझाया। कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यो को गति मिलेगी।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और सहभागिता बढ़ाने का संदेश भी दिया। इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेंद्र प्रसाद, बृजमोहन भट्ट, विजय भट्ट, अनूप कुमार आदि शामिल रहे।

Next Story