उत्तराखंड

Pauri Garhwal: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Admindelhi1
11 July 2026 10:25 AM IST
Pauri Garhwal: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
x
36 लाख की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल: पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कोटद्वार में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि शुक्रवार को कोटद्वार में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोटद्वार व सीआईयू टीम द्वारा चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कौडिया रेलवे फाटक से आज कौडिया कैम्प की तरफ मजार के गेट के पास से दो युवकों संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाए गए, जिनकी चेकिंग करने पर दोनों युवकों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

बताया कि इस दौरान सोहेल उम्र- 21 वर्ष , निवासी-पथरी हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक व साहिब उम्र- 20 वर्ष, निवासी- धनपुरा हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई । युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में पुलिस टीम उनि रणजीत तोमर, अभिनव शर्मा, हेकानि सुनील कुमार, कानि कैलाश रावत, सितांशु आदि शामिल रहे।

Next Story