उत्तराखंड

Pauri Garhwal: पोखड़ा में महाराज से मिले लोग, रखीं अपनी समस्याएं

Admindelhi1
7 Sept 2026 5:54 PM IST
Pauri Garhwal: पोखड़ा में महाराज से मिले लोग, रखीं अपनी समस्याएं
x
पोखड़ा में महाराज ने लोगों की समस्याओं का लिया संज्ञान

पौड़ी गढ़वाल: चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को पोखड़ा ब्लॉक मुख्यालय में जनता के बीच पहुंचे। श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए। महाराज ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सुविधाएं उनके द्वार तक पहुंचें।

उन्होंने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की आधारशिला हैं। सड़क, भवन निर्माण से लेकर औद्योगिक गतिविधियों तक हर क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने श्रमिकों से समय पर पंजीकरण और नवीनीकरण कराने की अपील की।

महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले श्रमिकों को योजनाओं और पंजीकरण प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी जाए। पात्र लाभार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में पोखड़ा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र दर्शन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं, एसडीएम रेखा आर्य, बीडीओ एसपी शाह, विधायक प्रतिनिधि प्रभुशरण बुडाकोटी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Next Story