उत्तराखंड

Pauri Garhwal: अधिकारियों ने डोभाल ढांढरी में गुलदार को मारने के आदेश दिए

Admindelhi1
28 Nov 2025 8:45 AM IST
Pauri Garhwal: अधिकारियों ने डोभाल ढांढरी में गुलदार को मारने के आदेश दिए
x

पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के डोभाल ढांढरी में गुलदार को मारने के आदेश जारी हो गए है। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने गुलदार को मारने के आदेश दिए है। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के डोभाल ढांढरी में महिला पर हमला के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था।

आक्रोशित ग्रामीण पिछले लंबे समय से गुलदार को मारने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। बीते बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने पौड़ी-श्रीनगर हाईवे जाम कर 24 घंटे के भीतर गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी किए। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि डोभाल ढांडरी गांव में महिला को हमले में घायल करने वाले गुलदार को सबसे पहले पिंजरें में कैद किए जाने, उसमें सफलता नहीं मिलने पर ट्रैंकुलाइज किए जाने और अंतिम विकल्प के रुप में नष्ट किए जाने का आदेश हो गए है।

विभाग क्षेत्र में जल्द ही शूटर तैनात करेगा। वहीं, गुलदार को मारने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया है। ग्रामीण विनोद दनोशी, भाष्कर बहुगुणा, अर्चना रौथाण, मोहित सिंह, पुष्पा देवी, पूजा देवी, रमेश रावत, प्रवीन असवाल, गौरव चंदोला आदि ने बताया कि जल्द गुलदार के आतंक से निजात नहीं मिलने पर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Next Story