उत्तराखंड

Pauri Garhwal: जनता मिलन कार्यक्रम में समस्याओं की सुनवाई

Admindelhi1
21 April 2026 9:55 AM IST
Pauri Garhwal: जनता मिलन कार्यक्रम में समस्याओं की सुनवाई
x
"10 मामलों में हुई त्वरित कार्रवाई"

पौड़ी गढ़वाल: मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 10 शिकायतों पर सुनवाई की गई।

इस मौके पर कल्जीखाल बाजार में आवारा पशुओं की समस्या उठने पर उन्हें गौसदन भेजने के निर्देश दिए गए। ग्राम कुंडी की आरती देवी की प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए। गैस कनेक्शन की समस्या पर अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल नए कनेक्शन बंद हैं, छोटे कनेक्शन उपलब्ध हैं।

एलपीजी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गैस एजेंसियों को अतिरिक्त काउंटर लगाने के निर्देश दिए गए। डांडा नागराजा पंपिंग योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को जल्द ठीक करने को कहा गया। गडोली गांव में पेयजल समस्या पर संयुक्त निरीक्षण कर स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए।

बुवाखाल बायपास मार्ग पर झाड़ियां हटाने और सोलर लाइट लगाने की मांग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सभी गांवों में घर-घर पेयजल कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मनविंदर कौर और डॉ. एस.एम. शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story