उत्तराखंड
Pauri Garhwal: उत्तरा केयर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को मिलेगा लाभ
Admindelhi1
11 July 2026 10:17 AM IST

x
पौड़ी गढ़वाल: उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शनिवार को एक दिवसीय विशेष सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सा शिविर एवं विशेषज्ञ ओपीडी का आयोजन किया जाएगा।
अस्पताल के एमएस जेपी चमोली ने बताया कि शनिवार को विवेकानन्द नेत्रालय, देहरादून के संयुक्त प्रयास से विशेष सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सा शिविर एवं विशेषज्ञ ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श एवं जांच, मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र सर्जरी की सुविधा, आई अल्सर का उपचार, ऑक्यूलोप्लास्टी एवं पलकों की सर्जरी, डीसीआर (आंसू की नली) सर्जरी, आंखों के आसपास की गांठ, ट्यूमर का उपचार किया जाएगा। साथ ही आवश्यक दवाइयों के साथ ही निशुल्क चश्मे भी दिए जाएंगे।
Tagsपौड़ी गढ़वालउत्तरा केयरहॉस्पिटलस्वास्थ्यशिविरमरीजोंलाभPauri GarhwalUttara CareHospitalHealthCampPatientsBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





