उत्तराखंड
Pauri Garhwal: सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन कर हुड़दंग मचा रहे थे हरियाणा के युवक
Tara Tandi
16 March 2025 8:07 PM IST

x
Pauri Garhwal पूरी गढ़वाल: मिशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा के युवकों को पौड़ी पुलिस ने सबक सिखाया है. पौड़ी एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने ये एक्शन लिया है.
सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन करना पड़ा भारी
पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और हुड़दग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. एसएसपी के निर्देशों पर लैंसडाउन के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात चेकिंग अभियान चलाए हुए थी.
पुलिस ने सिखाया सबक
पुलिस के अनुसार देर रात चेकिंग के दौरान गांधी चौक लैंसडाउन के पास पांच व्यक्ति खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन कर रहे थे. पूछताछ में पता चला कि पांचों युवक हरियाणा के निवासी थे, जो लैंसडाउन घूमने आए हुए थे. पुलिस ने पांचों व्यक्तियों को थाने ले जाकर मेडिकल कराया. जिसके बाद पुलिस ने पांचों के पुलिस एक्ट के तहत कड़ी चालनी कार्यवाही की है.
TagsPauri Garhwal सार्वजनिक स्थाननशे सेवनहुड़दंग मचाहरियाणा युवकPauri Garhwal public placedrug abuseuproarHaryana youthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





