उत्तराखंड

Pauri Garhwal: गणेश गोदियाल ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया

Admindelhi1
27 Jun 2026 11:41 AM IST
Pauri Garhwal: गणेश गोदियाल ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया
x
संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत पैठाणी में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को श्रीनगर विधानसभा के तहत भ्रमण एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पैठाणी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड पाबौं के बीएलए-2 की बैठक में हिस्सा लेते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण इस बात का प्रमाण है कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेशहित, जनहित और परिवर्तन के संकल्प के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस मोके पर पाबौ ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अर्जुन भंडारी, दिनेश, ठाकुर सिंह चौहान, मनोज रावत, रूप सिंह भंडारी, प्रवीण कोठियाल, अर्जुन सिंह गुसांई, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

Next Story