उत्तराखंड

Pauri Garhwal: कोटद्वार में युवाओं के लिए मुफ्त AI और डिजिटल मार्केटिंग कोर्स

Admindelhi1
30 July 2026 10:17 AM IST
Pauri Garhwal: कोटद्वार में युवाओं के लिए मुफ्त AI और डिजिटल मार्केटिंग कोर्स
x
युवाओं को AI और डिजिटल मार्केटिंग से मिलेगा रोजगार

पौड़ी गढ़वाल: डिजिटल तकनीक के दौर में युवाओं और उद्यमियों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार ने तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स की खासियत यह है कि प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने व्यवसाय की ऑनलाइन पहचान मजबूत करने के साथ डिजिटल क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी हासिल कर सकेंगे।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब मार्केटिंग, गूगल एड्स, मेटा एड्स, कैनवा के माध्यम से प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइन, एआई टूल्स से कंटेंट, वीडियो और प्रेजेंटेशन तैयार करना, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), ईमेल मार्केटिंग, डिजिटल एनालिटिक्स और ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 5 अगस्त को साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में केवल 25 प्रतिभागियों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। स्नातक या बेसिक आईटी ज्ञान रखने वाले व सोशल मीडिया की सामान्य जानकारी रखने वाले युवा और उद्यमी आवेदन के पात्र हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल कौशल से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

Next Story