उत्तराखंड

Pauri Garhwal: जंगल में लगी आग पर फायर यूनिट की बड़ी कार्रवाई

Admindelhi1
21 May 2026 10:57 AM IST
Pauri Garhwal: जंगल में लगी आग पर फायर यूनिट की बड़ी कार्रवाई
x

पौड़ी गढ़वाल: जंगल की आग घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज के पास तक पहुंच गई। इस दौरान फायर यूनिट व वन विभाग ने सूझबूझ व कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाते हुए संभावित हादसे को टालने में सफलता हासिल की। बुधवार को फायर स्टेशन पौड़ी को सूचना मिली कि घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के नीचे जंगल में आग लगी हुई है, जो तेजी से कॉलेज परिसर की ओर बढ़ रही है।

सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि आग कॉलेज परिसर के समीप झाड़ियों एवं जमनाखाल रोड के नीचे जंगल में तेजी से फैल चुकी है और बढ़ते हुए बॉयज हॉस्टल के पास पहुंच गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टल में रह रहे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फायर यूनिट द्वारा होजरील और अन्य अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग बुझाने की कार्यवाही शुरू की। आग व्यापक क्षेत्र में फैली होने के कारण कॉलेज परिसर में बने ओवरहेड टैंक से लगातार पानी भरकर भी पंपिंग की गई। इस दौरान वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फायर यूनिट के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य किया। फायर टीम में एफएम अरशद, रिना, पीआरडी राम विजय आदि शामिल रहे।

Next Story