उत्तराखंड

Pauri Garhwal: श्रद्धालुओं के लिए थानेश्वर महादेव मंदिर में सुविधा

Admindelhi1
14 Feb 2026 8:04 PM IST
Pauri Garhwal: श्रद्धालुओं के लिए थानेश्वर महादेव मंदिर में सुविधा
x
"मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह तैयार"

पौड़ी गढ़वाल: विकास खंड कल्जीखाल पट्टी मनियारस्यूं स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि पावन पर्व हषोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस दौरान मंदिर में निर्माणाधीन धर्मशाला का मुख्य अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी शिलान्यास करेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि मंदिर बेशक सुदूरवर्ती क्षेत्र में है लेकिन श्रद्धालुओं की मंदिर के प्रति अटूट आस्था बनी हुई है। महाशिव रात्रि पर्व पर पौड़ी, सतपुली आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आते है। बताया कि मंदिर को जोड़ते हुए बाड़ियूं जखनोली, सिलवाड़ ,थनूल बनेख मार्ग से जोड़ने के लिए 2021 से स्वीकृत है। जो अभी तक वित्तीय स्वीकृति के लिए गतिमान है। यदि सड़क मार्ग से मंदिर लिंक होता जाता तो श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।

बताया कि शिवरात्रि पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के प्रतिनिधि तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, केन्द्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर में संस्कृति भाषा विभाग में निदेशक वरिष्ठ पत्रकार गणेश ख़ुगशाल, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज पोखरियाल, पूर्व डीसीबी निदेशक नरेंद्र सिंह नेगी, भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के जिला सचिव सचिव केशर सिंह असवाल, भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के प्रतिनिधि प्रदीप रावत, नव निर्मित पंचायत प्रतिनिधि आदि महाशिव रात्रि पावन पर्व पर अतिथि के तौर पर होंगे। बताया कि भंडारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष मंदिर समिति द्वारा करवाया जा रहा है।

Next Story