उत्तराखंड

Pauri Garhwal: युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Admindelhi1
20 April 2026 8:29 PM IST
Pauri Garhwal: युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
x

पौड़ी गढ़वाल: डा.बीजीआर परिसर के समाजशास्त्र विभाग में नांदी फाउंडेशन के सयुक्त तत्वाधान में एम्प्लायबिलिटी स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम' का शुभारम्भ किया गया। इस माैके पर वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने तथा व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 40 छात्र- छात्राएं भाग ले रही हैं।

सोमवार को आयोजित प्रोगाम के शुभारंभ अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. उमेश चंद्र गैरोला ने कहा कि छात्र- छात्राओं में किसी भी नए कौशल को सीखने के लिए, सीखने की प्रबल इच्छा शक्ति होनी आवश्यक है तभी सीखने की प्रक्रिया आसान एवं रुचिकर हो जाती है। सीखने की प्रक्रिया व्यक्ति की आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है। समाजशास्त्र विभाग की विभागध्यक्ष डॉ किरन बाला ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है और यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर हर्षवर्धन सैनी, ट्रेनर, नंदी फाउंडेशन महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने इस स्किल डेवलपमेंट कोर्स के मुख्य उद्देश्यों तथा युवाओं के लिए इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्याख्यान दिया।

इस मौके पर डीडीएसडब्लू प्रो. एससी गैरोला, प्रो.एमसी पुरोहित, प्रो.रेखा नैथानी, डा. पूनम बिष्ट, डा. जया उनियाल आदि शामिल रहे। संचालन डॉ ल्हामु टीशेरिंग दुकपा ने किया।

Next Story