उत्तराखंड

Pauri Garhwal: डीएम ने किया बस अड्डे का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Admindelhi1
4 Aug 2026 9:24 AM IST
Pauri Garhwal: डीएम ने किया बस अड्डे का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
x
पौड़ी में अमृत कक्ष शुरू, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी

पौड़ी गढ़वाल: महिलाओं और किशोरियों की सुविधा के लिए पौड़ी बस अड्डे पर सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अमृत कक्ष (फीडिंग रूम) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब धात्री माताएं यात्रा के दौरान सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी। बस अड्डे पर पहले से संचालित सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी निरीक्षण किया गया।

शुभारंभ के बाद डीएम ने बस अड्डे का निरीक्षण किया, जहां शौचालयों में गंदगी, पेयजल की कमी और टूटी कुर्सियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों और सुलभ इंटरनेशनल को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त कुर्सियां बदलने तथा परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही बस अड्डे के सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।

डीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर महिला-अनुकूल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाएगा।

Next Story