उत्तराखंड

Pauri Garhwal: सांस्कृतिक दलों द्वारा एसआईआर की दी जा रही जानकारी

Admindelhi1
20 Jun 2026 8:55 AM IST
Pauri Garhwal: सांस्कृतिक दलों द्वारा एसआईआर की दी जा रही जानकारी
x
एसआईआर को लेकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

पौड़ी गढ़वाल: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर-2026 को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों, लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को नयी गति मिल रही है।

सांस्कृतिक दल अपनी प्रभावशाली एवं रोचक प्रस्तुतियों के जरिए आमजन को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दे रहे है। कार्यक्रमों में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और नए पात्र नागरिकों के मतदाता के रूप में पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया जा रहा है।

जनजागरुकता कार्यक्रमों के दौरान बताया जा रहा है कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण व सत्यापन कार्य कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और वोटर लिस्ट को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाना है। बताया कि 14 जुलाई, 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।

Next Story