उत्तराखंड

Pauri Garhwal: कंडोलिया देवता के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Admindelhi1
29 Jun 2026 11:05 AM IST
Pauri Garhwal: कंडोलिया देवता के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
x

पौड़ी गढ़वाल: च्वींचा गांव स्थित कंडोलिया देवता मंदिर में आज वार्षिक पूजन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर में इस वार्षिक पूजन कार्यक्रम की शुरुआत आठ वर्ष पूर्व रघुवीर सिंह रावत एवं उनके परिजनों ने की थी। वर्तमान में यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न कराया जाता है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी कपूर तथा जिला पंचायत सदस्य केसर सिंह नेगी ने भी कंडोलिया देवता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने नागराजा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कंडोलिया ठाकुर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी अपने स्तर से हरसंभव सहयोग और विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर यशोदा नेगी, नीलम जुयाल, संजय नेगी, मनोज रावत (अंजुल), अनूप रावत, क्रांति किशोर नेगी, यशपाल बेनाम आदि मौजूद रहे।

Next Story