उत्तराखंड

Pauri Garhwal: कांग्रेस ने संगठन सृजन को लेकर कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव

Admindelhi1
11 Sept 2025 6:49 PM IST
Pauri Garhwal: कांग्रेस ने संगठन सृजन को लेकर कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव
x

पौड़ी गढ़वाल: कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षकों ने आज नई कार्यकारिणी गठन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रायसुमारी की। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने कहा कि नई कार्यकारिणी गठन को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।

शुक्रवार को पौड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक एवं सांसद राहुल कासवान ने कहा कि पहली बार कांग्रेस में कार्यकारिणी गठन को लेकर कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना हुआ है। बताया कि

बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। कार्यकर्ताओं से रायसुमारी के बाद जिलाध्यक्ष के उम्मीदवारों के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर, चौबटटाखाल में भी कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में भारी बहुमत हासिल करेगी।

इस मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप जोशी, कुलदीप कंडारी, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, संजय डबराल, उपेंद्र रावत, राहत हुसैन, सुनील लिंगवाल आदि शामिल रहे।

Next Story