उत्तराखंड

Pauri Garhwal: स्वच्छता अभियान से परिसर हुआ साफ-सुथरा

Admindelhi1
29 April 2026 10:02 AM IST
Pauri Garhwal: स्वच्छता अभियान से परिसर हुआ साफ-सुथरा
x

पौड़ी गढ़वाल: गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्वच्छ परिसर अभियान के तहत क्लीन कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। अभियान संस्थान के प्रशासनिक भवन से शुरू हुआ।

इस दौरान कैंपस में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। मंगलवार को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ निदेशक डा वीके बंगा ने किया।

कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल परिसर को स्वच्छ बनाए रखते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।

सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डा. बीएस खाती ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर डीन, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Next Story