उत्तराखंड

Pauri Garhwal: मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण

Admindelhi1
7 Sept 2026 9:23 AM IST
Pauri Garhwal: मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण
x
मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्राथमिकता से समीक्षा, शिकायतें जल्द निपटाने के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल: संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने विकास भवन सभागार में मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने, जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव ने अधिकारियों को जनता दरबार और चौपालों में प्रभावी भागीदारी के साथ संबंधित क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करने, अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण और ई-ऑफिस व्यवस्था को बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने ग्रामीण उत्पादों को बाजार से जोड़ने, सतपुली झील परियोजना जल्द पूरा कराने तथा पर्यटन क्षेत्रों में पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया।

कृषि, बागवानी, स्वरोजगार, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराध और नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान और निगरानी बढ़ाने को कहा।

बैठक में सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम एफआर चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story